मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की आशंका, क्रूरता पर सवाल
मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बहुती सेंगरान गांव में शुक्रवार को एक ऐसी रूहँआटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। यहाँ एक 45 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के भीतर बेहद संदिग्ध और क्रूर अवस्था में मिला है। इस सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से हत्या की आशंका
मृतका की पहचान उमा सिंह के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थी। काफी देर तक घर में कोई हलचल न होने पर जब पड़ोसियों ने भीतर जाकर देखा, तो वहां का मंजर खौफनाक था। उमा का शव कमरे में पड़ा था, जिसके दोनों हाथ और पैर पीछे की ओर रस्सी से बेरहमी से बंधे हुए थे। कातिलों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए महिला के मुंह में कपड़ा ठूँस दिया था और चेहरे व नाक को भी कपड़े से कसकर बांधा हुआ था। कमरे की हालत चीख-चीख कर बयां कर रही है कि इस हत्याकांड को बहुत ही शातिर और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।
दो महीने पहले ही रचाई थी दूसरी शादी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उमा के पहले पति का देहांत हो चुका था। उसने करीब दो माह पहले ही नरैनी के रहने वाले राजन सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। महिला के अकेले रहने और इस तरह बंधक बनाकर की गई हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, जबकि पुलिस अब मृतका के निजी जीवन और उसके संपर्कों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने संभाला मोर्चा
वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी (SDOP) और नईगढ़ी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस फिलहाल पुरानी रंजिश, संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह जैसे तमाम पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी निर्मम हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, वहीं पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती
क्या आपने नोटिस किया? प्लेऑफ में पहुंचीं टीमों का दिलचस्प रिकॉर्ड वायरल
पेट्रोल-डीजल के बाद पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, लंबी कतारों में लोग
मेकेदातु बांध विवाद गरमाया, CM विजय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
एवरेस्ट फतह के बाद ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ी तबीयत, नेपाल में उपचार जारी
भिलाई में महिला कर्मी का आरोप- अश्लील मैसेज भेजता था CEO, फिर हुआ बवाल
महिला पर हमले के बाद मरे बाघ की फिर होगी जांच