अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
बालोद|बालोद जिले के बालोद जिले के कुंदरू पारा स्थित मधुबन कॉलोनी में संचालित सूत्र समाज सेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च रखा गया था. इस घटना के सामने आने के बाद संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है|
थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, सूत्र समाज सेवी संस्था ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. संस्था ने अपनी शिकायत में इन संदिग्ध वस्तुओं के पाए जाने का उल्लेख किया है, जिससे परिसर में काम करने वालों में चिंता फैल गई है|
क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला कुन्दरूपारा वार्ड के मधुबन कॉलोनी का है, जहां शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध सामग्री पाई गई.
जानकारी के अनुसार, “सूत्र” संस्था के कर्मचारी जब फील्ड कार्य से लौटकर कार्यालय पहुंचे, तो बाहर रखी सामग्री को देखकर घबरा गए.
घटना के बाद कर्मचारी तुरंत बालोद थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई. वहीं, सूचना मिलते ही वार्ड के लोग भी मौके पर जुट गए.
बाद में स्थानीय लोगों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर उक्त सामग्री को हटवा दिया, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना रहा.
पुलिस ने किया खुलासा
इस मामले में बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत लग रही है, जिसका उद्देश्य लोगों में भय फैलाना हो सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जादू-टोना जैसी बातें अंधविश्वास हैं और इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, और संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है|

कपिल देव से जुड़ा मजेदार किस्सा: चोरी का जैकेट खरीदकर फंस गए थे पूर्व कप्तान
पहाड़ों में ‘महाजाम’! मनाली की सड़कों पर घंटों थमी रफ्तार
पाटन जेल से सामने आया काला सच, बंदी बोला- पैसे बिना नहीं होता था काम
फाल्टा की हार से नाराज ममता, जिम्मेदारों को चेतावनी
‘किस्तों में महंगाई की मार’: ईंधन के दामों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा
‘राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई’: पलानीस्वामी का सरकार पर बड़ा हमला
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: ग्रेडिंग मानकों में सख्ती लागू
कोर्ट में बड़ी बहस: SG की तलाक वाली टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी निष्पक्ष जांच
कोहली-हेड टकराव के बाद परिवारों पर असर, जेसिका का बयान वायरल
एफिल टॉवर की हालत पर सवाल, रूस का एयरबेस तबाह; सामने आया विनाश का दृश्य
राम चरण की एक्टिंग से प्रभावित हुए रवि किशन, ‘पेद्दी’ को बताया अवॉर्ड विनिंग फिल्म