सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को कोर्ट से राहत, देशद्रोह केस में जमानत मंजूर
Sant Rampal Bail News: हरियाणा के हिसार में सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को देश द्रोह के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। रामपाल करीब 11 साल 4 महीने से जेल में बंद है। लेकिन अब जमानत मिलने के बाद संत रामपाल जल्द ही जेल से बाहर आएगा। रामपाल के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों में वो या तो बरी हो चुके हैं या सजा पर रोक लगाई गई है। फिलहाल देशद्रोह के मामले में ही रामपाल जेल में बंद था। नवम्बर 2014 में रामपाल के हिसार आश्रम में जबरदस्त हिंसा हुई थी।
पांच महिलाओं और एक बच्ची की मौत
हिंसा उस वक्त हुई जब हरियाणा पुलिस कोर्ट की अवमानना के मामले में उसे गिरफ्तार करने उसके हिसार आश्रम में गई थी। उसके श्रद्धालुओं ने पुलिस टीम को रोका था और वहां हुई हिंसा में पांच महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई थी। उस संबंध में भी रामपाल पर कत्ल और देश द्रोह का मामला चल रहा था। अब हाईकोर्ट का जमानत आदेश संबंधित ट्रायल कोर्ट में पहुंचेगा। वहां बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदेश जेल प्रशासन तक आएंगे और फिर रामपाल को रिहा किया जाएगा। संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को बरवाला सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था।
कानूनी स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई
हालांकि, अन्य मामलों में कानूनी स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संत रामपाल के वकील अर्जुन श्योराण ने कहा कि दो मामलों में पहले ही रामपाल को कोर्ट ने राहत दे दी थी अब यही एक मामला था जो फिलहाल चल रहा था इसका ट्रायल अभी चल रहा है इसलिए अब कोर्ट ने कहा कि अब और ज्यादा दिन रामपाल को जेल में नहीं रखा जा सकता है इसलिए अब उनको जमानत दे दी गई है अब वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। संत रामपाल के लाखों भक्त हैं जो लंबे समय से उनका जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे कोर्ट के इस फैसले से अब रामपाल के भक्तों में भी खुशी की लहर है।

18 साल की करिश्मा को गोविंदा संग डांस में हुई थी घबराहट, अब किया खुलासा
आइवरी रोज आउटफिट में ऐश्वर्या राय का एलिगेंट लुक इंटरनेट पर छाया
हिमंत सरकार का बड़ा दांव: विधानसभा में UCC बिल पेश, विपक्ष ने खोला मोर्चा
कान 2026 में ऐश्वर्या का स्टारडम, बेटी का अंदाज बना चर्चा का विषय
आज कोर्ट में ट्विशा शर्मा केस की गूंज: SC में सुनवाई, गिरिबाला सिंह की याचिका पर HC में हियरिंग
बंगलूरू दौरे के दौरान बड़ा खुलासा: विस्फोटक मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप, 6 सस्पेंड
जिप लाइन का लॉक टूटते ही 45 फीट नीचे गिरा किशोर, मौके पर मौत
महाराष्ट्र सड़क हादसे से दहला: खाई में गिरी SUV, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
ट्रेलर की टक्कर से मची चीख-पुकार, 100 मीटर तक घसीटे गए युवक
गर्म हवाओं से तपेगा बरेली, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की चेतावनी
उज्जैन में पेट्रोल ₹115 के पार: MP में बढ़े दामों पर कमलनाथ का बड़ा बयान
बाजार में बुल्स का दबदबा, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार