मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
केरलम|केरलम हाई कोर्ट ने वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान खान को बड़ी राहत दी है. अदालत ने 20 मई 2026 तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई तक फरमान को अस्थायी सुरक्षा देने की बात कही है. जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने वाली सुनवाई में केस की दशा और दिशा तय करेंगी. दोनों की शादी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है|
फरमान ने दायर की थी अग्रिम जमानत याचिका
दरअसल, महेश्वर थाना पुलिस ने 25 मार्च 2026 को फरमान के खिलाफ मोनालिसा के अपहरण का केस दर्ज किया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए फरमान ने केरलम हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी. अब कोर्ट ने फरमान को अस्थायी तौर पर राहत दी है|
फरमान का दावा – मोनालिसा भाग गई
फरमान खान ने वीडियो जारी करके दावा किया था कि मोनालिसा भाग गई है. वीडियो में कहा था कि मैं अजमेर में हूं, मोनालिसा को ढूंढने आया हूं. वह भाग गई है. वहीं, दूसरे वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि अजमेर में मोनालिसा का पता नहीं चल सका है. मैं जोधपुर जा रहा हूं. वहां मैं उसके खोजने जा रहा हूं. लोगों से अपील करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति को इस बारे में जानकारी हो तो मैसेज करें. इस वीडियो को लोग झूठा बता रहे हैं|
‘बांग्लादेश भागने की तैयारी में है फरमान’
‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फरमान खान को फर्जी बताया था. उन्होंने कहा था कि वीडियो फेक है, इसका फायदा उठाकर वह नेपाल के रास्ते बांग्लादेश भाग सकता है. उन्होंने फरमान को जिहादी बता दिया था. पुलिस से इस बारे में कार्रवाई करने की अपील की थी|
उम्र को लेकर मचा बवाल
मोनालिसा और फरमान खान की शादी मार्च के महीने में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. इसके बाद से ही दोनों की शादी चर्चा में है. अनुसूचित जनजाति आयोग ने मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठाए थे. आयोग जांच रिपोर्ट में सामने आया कि वह नाबालिग है. महेश्वर के सरकारी अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक उनका जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था. वहीं, शादी के समय जो रिकॉर्ड प्रस्तुत किए उसमें बर्थ डेट 1 जनवरी 2008 थी|

‘राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई’: पलानीस्वामी का सरकार पर बड़ा हमला
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: ग्रेडिंग मानकों में सख्ती लागू
कोर्ट में बड़ी बहस: SG की तलाक वाली टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी निष्पक्ष जांच
एफिल टॉवर की हालत पर सवाल, रूस का एयरबेस तबाह; सामने आया विनाश का दृश्य
राम चरण की एक्टिंग से प्रभावित हुए रवि किशन, ‘पेद्दी’ को बताया अवॉर्ड विनिंग फिल्म
ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 60 दिन का युद्धविराम, होर्मुज खुलने से दुनिया को राहत
ममता की करीबी सांसद के इस्तीफे की अटकलें, बंगाल की राजनीति में मचा हलचल
महिला सम्मान को लेकर भूमि पेडनेकर का बड़ा बयान, वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी
जबलपुर में निकला मौन मार्च, साध्वियों की मौत से जैन समाज में नाराजगी
एकता कपूर बोलीं- ‘यह फिल्म आपके अंदर रह जाती है’, वेदांग रैना को बताया शानदार कलाकार
18 साल की करिश्मा को गोविंदा संग डांस में हुई थी घबराहट, अब किया खुलासा