CG Board Students के लिए खुशखबरी, रिजल्ट कभी भी जारी संभव
रायपुर/छत्तीसगढ़: मई के पहले सप्ताह में परिणाम की संभावना छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। यदि पिछले वर्ष के रुझानों पर नजर डालें, तो 2025 में बोर्ड ने 7 मई को नतीजे घोषित किए थे। इस आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 2026 के परिणाम भी मई के प्रथम सप्ताह में जारी हो सकते हैं। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन डिजिलॉकर के एक्टिव स्टेटस को देखते हुए माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। ध्यान रहे कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट अस्थायी होगी, मूल अंकसूची छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी।
परीक्षाओं का सफर बता दें कि इस वर्ष सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक चली थीं, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं। गौर करने वाली बात यह है कि 12वीं के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कारण इसकी परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसके चलते परिणाम तैयार करने में विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है।

क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती
क्या आपने नोटिस किया? प्लेऑफ में पहुंचीं टीमों का दिलचस्प रिकॉर्ड वायरल
पेट्रोल-डीजल के बाद पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, लंबी कतारों में लोग
मेकेदातु बांध विवाद गरमाया, CM विजय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
एवरेस्ट फतह के बाद ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ी तबीयत, नेपाल में उपचार जारी
भिलाई में महिला कर्मी का आरोप- अश्लील मैसेज भेजता था CEO, फिर हुआ बवाल
महिला पर हमले के बाद मरे बाघ की फिर होगी जांच
20 करोड़ की गड़बड़ी पर सेबी का एक्शन, कई लोगों पर लगा प्रतिबंध
जहरखुरानी कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार
मॉनसून ने दी दस्तक की आहट? केरल में भारी बारिश से मौसम बदला