एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
रायपुर : कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसका सफल उदाहरण मुंगेली जिले के कृषक गोविंद जायसवाल हैं, जिन्होंने योजना के तहत सरसों फसल से बेहतर लाभ अर्जित किया है। रबी वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत उन्हें सरसों की उन्नत किस्म पी.एम.-32 का बीज 01 एकड़ क्षेत्र के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उनके गांव में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कृषक जायसवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से उन्हें बीज उपचार, खरपतवार प्रबंधन एवं सरसों की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एफिड से बचाव के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा फफूंदनाशक एवं कीटनाशक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने आगे बताया कि उन्नत तकनीकों के उपयोग और विभागीय मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप प्रति एकड़ लगभग 06 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ। सरसों के उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी के कारण उन्हें लगभग 25 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। गोविंद जायसवाल ने इस सफलता के लिए कृषि विभाग एवं आत्मा योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनकी खेती को लाभकारी बनाया है।

Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित
नौकरी छूटी, नई जॉब नहीं… अमेरिका में हजारों भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा
TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग और मॉनिटरिंग शुरू
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती