कृषि विज्ञान केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, ऑटोमेटिक मशीन से तैयार
हाथरस। जनपद में कृषि विकास गतिविधियों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने केंद्र की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी परामर्श एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों एवं नवीन उपकरणों की जानकारी देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उन्नत बीज, जैविक खेती, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे उत्पादन एवं आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पौधशाला में ट्रे पर पौध तैयार करने का कार्य ऑटोमेटिक सीड प्लांटिंग मशीन से किया जा रहा है। बीज लगाने से लेकर पौधों की देखरेख तक का कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराया जा रहा है। पौध बिक्री के बाद समूह को मानक के अनुरूप भुगतान किया जाता है। वर्तमान में पौधशाला में मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, लौकी आदि की पौध तैयार की जा रही है। इसके अलावा उन्नतशील बीज भी तैयार किए जा रहे हैं। डीएम ने बीज लगाने से लेकर अंतिम रूप देने तक की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को कृषकों को जागरूक करने एवं वैज्ञानिक खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशालाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने को कहा। डीएम ने स्वयं सहायता समूहों को आमदनी बढ़ाने के लिए कड़कनाथ/कुक्कुट पालन तथा बकरा पालन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका अहम है। साथ ही परिसर में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

‘राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई’: पलानीस्वामी का सरकार पर बड़ा हमला
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: ग्रेडिंग मानकों में सख्ती लागू
कोर्ट में बड़ी बहस: SG की तलाक वाली टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी निष्पक्ष जांच
एफिल टॉवर की हालत पर सवाल, रूस का एयरबेस तबाह; सामने आया विनाश का दृश्य
राम चरण की एक्टिंग से प्रभावित हुए रवि किशन, ‘पेद्दी’ को बताया अवॉर्ड विनिंग फिल्म
ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 60 दिन का युद्धविराम, होर्मुज खुलने से दुनिया को राहत
ममता की करीबी सांसद के इस्तीफे की अटकलें, बंगाल की राजनीति में मचा हलचल
महिला सम्मान को लेकर भूमि पेडनेकर का बड़ा बयान, वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी
जबलपुर में निकला मौन मार्च, साध्वियों की मौत से जैन समाज में नाराजगी
एकता कपूर बोलीं- ‘यह फिल्म आपके अंदर रह जाती है’, वेदांग रैना को बताया शानदार कलाकार
शपथ ग्रहण के बाद PM मोदी का शिवराज को संदेश, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज