चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
जबलपुर/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में खजरी रोड पर आज दोपहर दो बजे के लगभग हड़कम्प मच गया, जब जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के पम्प अटेंडेंट दर्पण मिश्रा को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। दर्पण मिश्रा उक्त रिश्वत आफिस के क्लर्क संदेश गजभिए के इशारे पर ले रहा था।इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि ग्राम अंबाडा परासिया जिला छिंदवाड़ा निवासी सौरभ पिता मारकंडेय मिश्रा उम्र 38 वर्ष ने (PHE) विभाग में निर्माण कार्य का ठेका लिया था। करीब 30 प्रतिशत काम पूरा होने पर उका करीब 30 प्रतिशत पूरा होने पर उसके खाते में 4,11,665 रुपए आए। इसके बाद से विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 संदेश गजभिये द्वारा 6 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत पीडि़त सौरभ मिश्रा ने एसपी लोकायुक्त जबलपुर से की। इसके बाद आज सौरभ मिश्रा रिश्वत लेकर आफिस पहुंचा तो क्लर्क संदेश गजभिये ने सौरभ से पंप अटेंडेंट दर्पण मिश्रा से संपर्क करने के लिए कहा, इसके बाद सौरभ ने दर्पण मिश्रा से संपर्क किया तो उसने खजरी रोड स्थित चाय की दुकान पर दर्पण ने बुलाया। यहां पहुंचकर सौरभ ने जैसे ही पंप अटेंडेंट दर्पण मिश्रा को रिश्वत की राशि 14 हजार रुपए दिए, तभी लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने दबिश देकर दर्पण मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने दोनों के खिलाफ खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 12, 13(1)(क्च) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
BJD में सबकुछ ठीक नहीं? देबाशीष के इस्तीफे ने खोली पार्टी की अंदरूनी खींचतान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, कहा- वक्त आने पर सबका हिसाब होगा
डॉक्टरों में बढ़ता तनाव चिंता का विषय, MP में हर महीने दर्जनों मेडिकल प्रोफेशनल ले रहे मदद
युवती से बदसलूकी के मामले में वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित
नौकरी छूटी, नई जॉब नहीं… अमेरिका में हजारों भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा