मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल किया पहला स्थान
जबलपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र अभिजीत शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अभिजीत ने कुल 500 अंकों में से 476 अंक प्राप्त कर 95.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गाडरवारा साईखेड़ा के अभिजीत के पिता नागेंद्र शर्मा और माता मनीषा शर्मा ने बेटे की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
तकनीक का किया सकारात्मक उपयोग
अभिजीत ने अपनी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनकर राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का मुख्य आधार नियमित पढ़ाई और तकनीक के सही समन्वय को बताया है। उनके अनुसार पढ़ाई के दौरान आने वाले कठिन विषयों और संशयों को दूर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग किया। मोबाइल उनके लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि शिक्षा का प्रमुख जरयिया रहा, जिसके माध्यम से उन्होंने यूट्यूब और ऑनलाइन कक्षाओं की मदद से अपने डाउट क्लियर किए। छात्र ने अपनी इस विशेष उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। अपनी आगामी पढ़ाई और करियर के प्रति स्पष्ट सोच रखने वाले अभिजीत ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल पेश की है कि आधुनिक संसाधनों का सही दिशा में उपयोग कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।

Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित
नौकरी छूटी, नई जॉब नहीं… अमेरिका में हजारों भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा
TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग और मॉनिटरिंग शुरू
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती