पहले भरोसा, फिर धोखा—महिला से लाखों की ठगी
वाराणसी: ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से 13 लाख की लूट
वाराणसी: शहर की शारदा विहार कॉलोनी (मीरापुर बसही) में रहने वाली स्वाति सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे लगाकर बड़ा लाभ कमाने का लालच दिया था।
ठगों की बातों में आकर पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में कुल चार किस्तों में 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 20 अप्रैल को स्वाति ने अपनी जमा राशि निकालनी चाही। उस समय संबंधित कंपनी ने निवेश के पैसों का भुगतान करने से साफ मना कर दिया और नए-नए नियमों का बहाना बनाने लगे।
पुलिस कार्रवाई: ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत साइबर सेल में इसकी रिपोर्ट की। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती
क्या आपने नोटिस किया? प्लेऑफ में पहुंचीं टीमों का दिलचस्प रिकॉर्ड वायरल
पेट्रोल-डीजल के बाद पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, लंबी कतारों में लोग
मेकेदातु बांध विवाद गरमाया, CM विजय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
एवरेस्ट फतह के बाद ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ी तबीयत, नेपाल में उपचार जारी
भिलाई में महिला कर्मी का आरोप- अश्लील मैसेज भेजता था CEO, फिर हुआ बवाल
महिला पर हमले के बाद मरे बाघ की फिर होगी जांच
20 करोड़ की गड़बड़ी पर सेबी का एक्शन, कई लोगों पर लगा प्रतिबंध
जहरखुरानी कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार