खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
इंदौर|इंदौर में काम के दौरान एक मजदूर के साथ बड़ा हादसा हो गया. काम कर रहे मजदूर के गले में सरिया घुस जाने मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूर को डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद एक नई जिंदगी दी है. खरगोन से इंदौर आए 30 वर्षीय युवक को गंभीर घायल होने पर एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां साढ़े तीन घंटे चली जटिल सर्जरी के जारिए सफलतापूर्वक सरिया निकाल दिया गया. इस हादसे में सबसे अहम रहा कि जो सरिया है वो ब्रेन की ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली नस और आहार नली के बेहद करीब फंसा हुआ था|
गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में किया भर्ती
दरअसल, खरगोन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम 1 अप्रैल सुबह करीब 10:30 बजे मजदूरी के काम के दौरान गिर गया. गिरने के साथ ही वहां पड़ा लोहे का मोटा सरिया उसके गले में आरपार घुस गया और आरपार हो गया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तुरंत इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने इसे बेहद ही जटिल और चुनौतीपुर्ण केस बताया|
युवक के गले में घुसा 12 एमएम मोटा सरिया
सर्जरी कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सरिया करीब 12 एमएम मोटा था और गर्दन के उस हिस्सें में फंसा था, जहां से ब्रेन को ऑक्सीजन की सप्लाई होती है और आहार के लिए भी महत्वपूर्ण नली यहां से गुजरती है. डॉक्टरों ने आगे बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान बहुत ही ध्यान से सरिया निकाला गया है. यदि इस हिस्से में थोड़ा सा भी नुकसान पहुंचता तो युवक को लकवा हो सकता था या उसकी जान भी जा सकती थी|
साढ़े तीन घंटे चला ऑपरेशन
एमवाय के डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन के पहले पूरी जांच प्रक्रिया पूरी की बाद में सर्जरी की योजना बनाई और करीब साढ़े तीन घंटे तक मरीज का ऑपरेशन करके सरिये को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया|

राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
BJD में सबकुछ ठीक नहीं? देबाशीष के इस्तीफे ने खोली पार्टी की अंदरूनी खींचतान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, कहा- वक्त आने पर सबका हिसाब होगा
डॉक्टरों में बढ़ता तनाव चिंता का विषय, MP में हर महीने दर्जनों मेडिकल प्रोफेशनल ले रहे मदद
युवती से बदसलूकी के मामले में वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित