ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
West Bengal Chunav Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मालदा के कालियाचक में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “बीजेपी बाहर से गुंडे बुलाकर गुंडागर्दी करवा रही है. यह साजिश चुनाव बाधित करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाने की है.”ममता ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया कि उसने प्रशासनिक बदलाव कर कानून-व्यवस्था को उनके हाथ से निकाल लिया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उकसावे में न आएं और शांतिपूर्वक विरोध करें.सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को “प्री-प्लांड” बताते हुए राज्य सरकार की कड़ी निंदा की है और NIA को जांच सौंप दी गई है.
AIMIM ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस चरण में कुल 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. AIMIM की ओर से जारी सूची में राज्य के विभिन्न हिस्सों से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने रघुनाथगंज से इमरान सोआंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अज़ीज़ और कांडी से मिसबाहुल इस्लाम खान को टिकट दिया है. सुजापुर से रेजाउल करीम, मोथाबाड़ी से एडवोकेट मोहम्मद मोस्ताहिद हक, नलहाटी से हाजी अंसार एसके साब और मोरारी से तासिर एसके साहब को उम्मीदवार बनाया गया है.इसके अलावा, बारासात से मोनाएम सरदार, करंदीघी से मेहबूब आलम, सूती से असादुल एसके, बसिरहाट दक्षिण से शबाना परवीन और हाबरा से असिक राज मंडल को टिकट दिया गया है.
बंगाल चुनाव के मालदा उपद्रव मामले में मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल चुनाव में मालदा के कालियाचक में नाकाबंदी, विरोध प्रदर्शन और न्यायिक अधिकारियों को हिरासत में लेने के मामले में मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया. चुनाव आयोग के अनुसार, भागने की कोशिश कर रहे मोफक्करुल को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा गया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.
मोफक्करुल पेशे से वकील हैं और पहले रायगंज जिला अदालत तथा बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं. वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हुए थे, लेकिन इटाहार सीट से चुनाव में उन्हें केवल 831 वोट मिले थे.
ममता ने BJP को बंगाल के बाद दिल्ली से उखाड़ने का लिया संकल्प
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ बड़ा राजनीतिक संकल्प लिया है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने जनसभा में ऐलान किया कि वह भाजपा को न सिर्फ बंगाल से बाहर करेंगी, बल्कि दिल्ली की सत्ता से भी हटाकर रहेंगी.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच से जनता को गवाह बनाते हुए कहा कि बीजेपी का अंत अब करीब है. उन्होंने कहा, ‘यह मेरा वादा है पहले बंगाल से भाजपा को हटाऊंगी और फिर दिल्ली की कुर्सी से भी उन्हें उतार फेंकूंगी.’ मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग (ECI) और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘मोदी और शाह देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं’. उन्होंने जनता से बीजेपी को सबक सिखाने की अपील की. ममता का यह बयान केवल राज्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने इसे राष्ट्रीय राजनीति से जोड़ते हुए भाजपा के खिलाफ व्यापक लड़ाई का संकेत दिया. उनके इस तेवर को आगामी चुनावी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है.
दिलीप घोष का हमला- बंगाल की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब न्यायिक अधिकारियों को ही घेरा जा रहा है और उनके काम में बाधा डाली जा रही है, तो प्रदेश में कानून का राज सवालों के घेरे में है.

देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP की खास तैयारी, 5 जून से अभियान शुरू
अशोकनगर के डायल-112 हीरोज
मनरेगा से बदली खेती की तस्वीर : खैराडीह में पक्की सिंचाई नाली बनी किसानों की जीवनरेखा
राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
BJD में सबकुछ ठीक नहीं? देबाशीष के इस्तीफे ने खोली पार्टी की अंदरूनी खींचतान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
राजनांदगांव का ग्राम घुपसाल बना मिसाल- कम पानी वाली फसलों से बढ़ा भू-जल स्तर, संकट से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान