एमपी में गुड फ्राइडे की छुट्टी, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
भोपाल। इस साल 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है. ये पर्व ईस्टर से आने वाले फ्राइडे यानी शुक्रवार को मनाया जाता है. वैसे तो पूरे देश में हर साल गुड फ्राइडे के दिन छुट्टी रहती है. इस बार भी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पड़ रहा है, तो इस दिन छुट्टी रहेगी. वहीं मध्य प्रदेश में भी गुड फ्राइडे के दिन अवकाश रहने वाला है।
प्रदेश बैंक, कॉलेज और स्कूल रहेंगे बंद
सरकार की तरफ से जारी कलेंडर 2026 के मुताबिक, गुड फ्राइडे को पूरे प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां हैं. इस दिन स्कूल बंद रहेंगे और छात्रों का अवकाश रहेगा. इसके साथ ही कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश की घोषणा की गई है. इनता ही नहीं अगर आप 3 अप्रैल को बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे है तो मत जाइए, क्योंकि 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश में बैंक बंद रहने वाली है।
क्यों मनाते है ये त्योहार?
गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. इस दिन यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है. मान्यता यह है कि इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. इस लिए चर्चों में प्राथनाएं की जाती हैं. इस दिन त्याग, क्षमा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
अंबेडकर जयंती का भी रहेगा अवकाश
गौरतलब है कि अप्रैल के महीने में गुड फ्राइडे के अलावा अंबेडकर जयंती का भी अवकाश रहने वाला हैं.इसके अलावा कुछ स्थानीय त्योहारों के चलते भी अवकाश रह सकता है।

युवती से बदसलूकी के मामले में वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित
नौकरी छूटी, नई जॉब नहीं… अमेरिका में हजारों भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा
TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग और मॉनिटरिंग शुरू
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत