सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, इकलौता बेटा चला गया
मऊ।मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रानीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की शाम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 269 किलोमीटर पॉइंट की सर्विस लेन पर भाटीकला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
परिजनों में मचा कोहराम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी के अलावा तीन वर्ष की एक बेटी और आठ माह का मासूम बेटा है। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान
धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, कहा- वक्त आने पर सबका हिसाब होगा
डॉक्टरों में बढ़ता तनाव चिंता का विषय, MP में हर महीने दर्जनों मेडिकल प्रोफेशनल ले रहे मदद
युवती से बदसलूकी के मामले में वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित
नौकरी छूटी, नई जॉब नहीं… अमेरिका में हजारों भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा
TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज