ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
Eating Style Astrology: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि हर व्यक्ति के खाने का स्टाइल एक जैसा नहीं होता। कोई बहुत तेजी से खाना खाता है तो कोई धीरे-धीरे। वहीं कुछ लोग बड़े ही सलीके से खाना खाते हैं। अमूमन ऐसा देखा जाता है कि जो लोग तेजी से खाना खाते हैं वो काफी जल्दबाजी में रहते हैं और जो धीरे-धीरे भोजन करते हैं उनके अंदर धैर्य काफी ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं कैसी ईटिंग स्टाइल क्या संकेत देती है।
तेजी से खाना खाने वाले लोग
कुछ लोग बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनके अंदर धैर्य की काफी कमी होती है। हालांकि ये काफी महत्वाकांक्षी भी होते हैं। करियर में खूब सफलता पाते हैं। लेकिन धैर्य की कमी होने के कारण इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज खाने की आदत स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालती है।
धीरे खाने वाले लोग
जो लोग धीरे-धीरे खाना खाते हैं उनके अंदर सब्र बहुत होता है। ये लोग जीवन में कोई भी काम सोच-समझकर करते हैं। जिस वजह से इन्हें नुकसान होने की भी कम संभावना रहती है। ये लोग मेहनती होते हैं और बेहद सरल जीवन जीना पसंद करते हैं।
सलीके से खाना खाने वाले लोग
जो लोग बहुत ही सलीके यानी अदब के साथ से खाना खाते हैं वो हर काम को पूरा करके दम लेते हैं। ये जीवन में जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते। ऐसे लोग काफी रोमांचक जीवन जीते हैं।
हर समय खाना खाने वाले लोग
जिन लोगों की थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने की आदत होती है ऐसे लोग बहुत मस्तीखोर होते हैं। ये अपना जीवन खुलकर जीते हैं और हर पल को एंजॉय करते हैं। लेकिन ऐसे लोगों में एकाग्रता की कमी देखने को मिलती है।

युवती से बदसलूकी के मामले में वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Padma Awards में धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, कई नामचीन हस्तियां सम्मानित
नौकरी छूटी, नई जॉब नहीं… अमेरिका में हजारों भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा
TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग और मॉनिटरिंग शुरू
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत