छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया हैऔर अब बोर्ड डेटा को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने और टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर नतीजे देख सकते हैं। पिछले साल यानी 2025 में बोर्ड ने 6 मई 2026 को नतीजे घोषित किए थे। द्वितीय परीक्षा 7 से 25 मई 2026 के बीच आयोजित की जानी है, ऐसे में इस बार नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है।
कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे
जब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा तो परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सुविधा और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।
पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी है।
मार्कशीट में क्या-क्या रहेगी जानकारी
छात्र का नाम
माता-पिता का नाम
रोल नंबर
जन्मतिथि
स्कूल का नाम
स्कूल कोड
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)
कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।

TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग और मॉनिटरिंग शुरू
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती
क्या आपने नोटिस किया? प्लेऑफ में पहुंचीं टीमों का दिलचस्प रिकॉर्ड वायरल
पेट्रोल-डीजल के बाद पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, लंबी कतारों में लोग