महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
भोपाल|राजधानी भोपाल में दो शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. कोलार रोड और विजय नगर इलाके में स्थित इन दुकानों के खिलाफ स्थानीय लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे पर दुकान शिफ्ट होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और नारेबाजी की. वहीं विजय नगर में महिलाओं ने दुकान के सामने टेंट लगाकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया है. पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं कि जब तक दुकान को हटाया नहीं जाता, वे धरने पर बैठी रहेंगी|
प्रशासनिक निर्देश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई की बात सामने आई है. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा दुकान हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. विजय नगर की सांईंराम कॉलोनी में स्थित दुकान को हटाने के लिए स्थानीय लोग पिछले एक साल से जनसुनवाई में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी. प्रदर्शन में महिलाओं के साथ युवा वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है|
मंदाकिनी चौराहे पर बढ़ा विवाद
कोलार रोड पर स्थिति और संवेदनशील हो गई है, क्योंकि नई शराब दुकान मंदाकिनी चौराहे पर एक जैन मंदिर और रिहायशी इलाके के पास खोल दी गई है. पहले यह दुकान सर्वधर्म क्षेत्र में संचालित हो रही थी. नए स्थान को लेकर लोगों में नाराजगी है और बुधवार रात यहां विरोध प्रदर्शन भी हुआ. गुरुवार को रहवासी कलेक्टर से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं|
राजनीतिक रंग भी आया सामने
इस पूरे मामले में राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है. कोलार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तुरंत हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि प्रमुख चौराहे और धार्मिक स्थल के पास शराब दुकान खुलने से ट्रैफिक और सामाजिक वातावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं|
नई जगह शिफ्ट करने की मांग
रहवासियों ने सुझाव दिया है कि शराब दुकान को सर्वधर्म पुल के पार बने नए व्यावसायिक क्षेत्र में शिफ्ट किया जाए, जहां इससे किसी रिहायशी इलाके, स्कूल या धार्मिक स्थल पर असर न पड़े. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि वे प्रशासन पर दबाव बनाकर दुकान को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करवाएंगे|

TVK में एंट्री की तैयारी? AIADMK के तीन बागी विधायकों का इस्तीफा, आधव अर्जुन से मिले
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत तेज, समझौते पर अभी फैसला बाकी
भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप का बयान, PM मोदी को बताया शानदार लीडर
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए
राजधानी में जैन समाज की मौन पदयात्रा, समाज के लोगों ने उठाई आवाज
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग और मॉनिटरिंग शुरू
निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24000 पार
क्या ईरान बढ़ाएगा इजराइल से रिश्ते? अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अटकलें तेज
गुलमर्ग गोंडोला हादसे की आशंका, बीच आसमान में रुकी ट्रॉली, पर्यटकों में दहशत
क्वालिफायर-1 में दमदार रहा RCB का रिकॉर्ड, अब GT के खिलाफ बड़ी चुनौती
क्या आपने नोटिस किया? प्लेऑफ में पहुंचीं टीमों का दिलचस्प रिकॉर्ड वायरल
पेट्रोल-डीजल के बाद पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, लंबी कतारों में लोग