LPG लीक से दहशत, लखनऊ तक लगा भीषण ट्रैफिक जाम
लखनऊ|लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार शाम सफेदाबाद के पास एलपीजी (घरेलू गैस) से भरे एक टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया, जिसके कारण करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुरक्षा के लिए आसपास की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई। देर रात गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया जा सका था यह घटना बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में वेदम वर्ल्ड स्कूल के पास शाम लगभग 5:30 बजे हुई। इंडियन ऑयल का टैंकर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा था, जिसमें करीब 17 टन एलपीजी भरी थी। अचानक टैंकर के एक वाल्व से तेजी से गैस निकलने लगी। चालक ने वाहन रोक दिया, लेकिन घबराकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पहले अयोध्या की ओर जाने वाली लेन बंद की गई, लेकिन रिसाव बढ़ने पर दूसरी लेन को भी सील कर दिया गया।
लखनऊ से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को इलाके से दूर रहने की अपील की। लखनऊ और बाराबंकी से फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान दोनाें ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। बीबीडी के अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इंदिरा नहर के पास से किसान पथ के जरिए ट्रैफिक डायवर्ट कर लोगों को उनके गंतव्य भेजा गया। देवा रोड समेत कई मार्गों पर भी ट्रैफिक बदला गया, लेकिन देर रात तक जाम पूरी तरह खत्म नहीं हो सका था।
विशेषज्ञ टीम भी नहीं हुई सफल
रिसाव के दौरान गैस ऊपर उठकर हवा के दबाव से नीचे फैल रही थी, जिससे खतरा बढ़ गया था। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को आग न जलाने की अपील की। जब रिसाव तुरंत नियंत्रित नहीं हो सका तो बंथरा स्थित गैस प्लांट से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। संयुक्त टीम भी देर रात गैस रिसाव पर काबू नहीं पा सकी थी।

3 साल बाद आया दुर्लभ संयोग! पुरुषोत्तमी एकादशी का महत्व
राशिफल 25 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती
हाइवे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन